फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिला से शारीरिक संबंध बनाकर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी इससे पहले डेढ़ साल तक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे और महिला से उसके सोने के जेवर भी ले लिए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक ने महिला से शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपने एक साथी की मदद से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और दोनों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल करते हुए उन्होंने डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके सोने के जेवर भी ले लिए। आरोप है कि दोनों युवक अब महिला से पैसे की मांग करने लगे। महिला ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसकी बनाई गई आधा दर्जन अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें