फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक सवार की मौत के मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार की गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया था। अब तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोरना थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी हर्ष ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई अभिषेक तीन नवंबर की शाम बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब सात बजे रुड़की के हरिद्वार रोड पर राजा होटल के पास गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। अब मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें