फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर दंपती से मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर गांव में घर में घुसकर दंपती से मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में जिद्दो, अजीम, सारदा और अर्श शामिल हैं।
विज्ञापन


गांव रामपुर निवासी शमशेर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे चारों आरोपी जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, हॉकी और डंडों से उसके व उसकी पत्नी रेशमा के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान घर के सामान में भी तोड़फोड़ की गई।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दंपती को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद शमशेर अपने परिचितों के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचा। वहां से मेडिकल के लिए चिट्ठी लेकर राजकीय अस्पताल रुड़की गया। तहरीर के अनुसार शमशेर के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं थीं। चिकित्सकों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया जबकि उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नवीन कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें