बिनारसी गांव के एक ग्रामीण ने दो लोगों पर घर से शटरिंग का सामान चोरी करने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सौरभ और उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो अगस्त को बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसे लेकर तीन दिन पूर्व सौरभ निवासी भलस्वागाज ने विपक्षी के खिलाफ जाति सूचक शब्दों के प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में बिनारसी गांव के नीरज त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर भलस्वागाज निवासी सौरभ व बिनारसी गांव निवासी उस्मान पर शटरिंग का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों आरोपी उसके घर से शटरिंग का सामान चोरी कर ले जाने लगे तभी सौरभ से उनकी कहासुनी हो गई। इस बीच सौरभ पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।