तीन दिन पूर्व बोलेरो ने बाइक सवार बाप-बेटे और मां को टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर बोलेरो के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यूनुस निवासी तेलीवाला पाडली गुर्जर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 जुलाई को उसका भतीजा जाहिद भाभी सन्नो व पौत्र आसियान बाइक पर सवार होकर गोपाली शादी में जा रहे थे। जैसे ही वह गुडमंडी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार व अनियंत्रित होकर आ रही बोलेरो के चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुछ देर बाद ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बोलेरो पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद