फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों और दोस्त के खिलाफ हत्या का केस

Fri, 17 Mar 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बुग्गावाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवविवाहिता को गोली मारने के बाद खुद भी जान देने वाले सिरफिरे आशिक के तीन भाइयों और एक दोस्त के खिलाफ परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बनवाला गांव के अंकित चौहान की पत्नी संदीपा चौहान को उसके घर में ही सिरफिरे आशिक रईस ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी थी। बताया गया है कि शादी से पहले थापुल निवासी रईस के सिर प्रेम का भूत सवार था। ऐसे में संदीपा की शादी के दिन भी उसने तमंचे से फायरिंग की थी, जिसके बाद बिहारीगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद उसने नवविवाहिता के ससुराल पहुंचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर रईस के तीन भाई और एक दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। बुग्गावाला पुलिस को मृतक रईस व तीन भाई वसीम, नसीम यूसुफ पुत्र सुलतान और दोस्त फुरकान पुत्र मोहरम अली थापुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष एनके बचकोटि का कहना है कि पांचों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वसीम पुत्र सुल्तान और फुरकान पुत्र मोहरम अली को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें