फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर आत्महत्या को उकसाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जहर खाकर युवक की आत्महत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे की लोको कॉलोनी के कदीर अहमद के तीनों अलग-अलग रहते थे। कदीर छोटे बेटे समीर के साथ रहते थे। समीर की शादी करीब एक वर्ष पहले कस्बे में ही सीमली निवासी साहिबा से हुई थी। बीती आठ जून को कदीर पत्नी के साथ हज की यात्रा पर गए थे। 30 जून को वापस लौटने पर घर से करीब पांच लाख रुपये और सोने के आभूषण गायब मिले। उन्होंने समीर से पूछा तो उसने बताया कि नकदी और गहने उसकी ससुराल में हैं। दो जुलाई को समीर पत्नी साहिबा के साथ ससुराल पहुंचा और नकदी व गहनों की मांग की। आरोप है कि ससुरालियों ने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर ससुरालियों ने समीर को जहर खाकर मरने की बात कहकर भगा दिया। वहां से समीर अपनी दुकान पर पहुंचा और दुकान की तीसरी मंजिल पर चढ़कर जहर खा लिया। इसके बाद एक दोस्त को फोन करके बुलाया और सारी बात बताई। दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में हरिद्वार में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कदीर की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी साहिबा, ससुर शमशाद, सास मेहरबान, साली रुखसार और शहनाज, साले बबलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें