फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दुर्घटना में फैक्टरी कर्मचारी की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर फैक्टरी कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस वाहन चालक की पहचान कर रही है। छह फरवरी की रात को लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार अशोक निवासी फरखपुर थाना पुरकाजी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन




मृतक के भतीजे सुमित कुमार निवासी फरखपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा अशोक लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में कार्यरत थे। छह फरवरी की रात को 10 बजे उनकी शिफ्ट खत्म होने पर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पुरकाजी की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह सड़क पर गिर गए।



चालक ने वाहन को उनके ऊपर से उतार दिया। उन्हाेंने स्वयं फोन कर अपने भाई को हादसे की जानकारी दी। वह उन्हें पहले मुजफ्फरनगर और फिर वहां से रेफर किए जाने पर मेरठ के अस्पताल में लेकर गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें