फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति समेत समेत तीन पर केस दर्ज

सार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला की हत्या करने के आरोप में पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला की हत्या करने के आरोप में पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के गांव शिवदासपुर तेलीवाला निवासी मांगा ने लक्सर पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री शिवानी की शादी 2018 में सुल्तानपुर निवासी विपिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करने लगे। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुराल वाले लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। साथ ही दहेज में लाखों रुपये की मांग करते रहे। रविवार को बेटी का शव घर में फंदे से लटका मिला। आरोप है कि पति विपिन कुमार, देवर अंकुर, ससुर रमेश ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें