फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हादसे में युवक की मौत पर, टेंपो चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव के पास हुए सड़क हादसे में पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में एक युवक घायल हुआ था जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी आदित्य 30 सितंबर को बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद आरोपी चालक वहां से फरार हो गया था। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने अब पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में टेंपो नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें