फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला की तहरीर पर पति समेत छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, ससुर, सास, जेठ और देवर सहित छह लोगों के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पिरान कलियर के बेड़पुर निवासी रबिया ने महिला हेल्पलाइन में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 22 दिसंबर 2022 को अजीम निवासी ग्राम मलीपुर थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर के साथ हुई थी। रबिया ने बताया कि शादी में उसके परिवार ने काफी दहेज दिया था। कार और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भी पैसे दिए गए लेकिन मांगें बढ़ती गईं और मारपीट तथा गाली-गलौज का सिलसिला जारी रहा।



इस दौरान रबिया ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि 26 जुलाई को ससुराल पक्ष ने उसे बुरी तरह पीटकर घर से निकाल दिया। 11 अगस्त को उसका पति, ससुर, जेठ, दो अन्य लोग मायके पहुंचे और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने आई उसकी भाभी के साथ भी बदसलूकी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपी तलाक देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद रबिया महिला हेल्पलाइन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला हेल्पलाइन की रिपोर्ट के आधार पर पति अजीम, ससुर रहीश, सास निशा, वसीम और नदीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें