फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला गांव के एक व्यक्ति ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ रंजिशन में घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगते हुए पुलिस को तहरीर दी। जानलेवा हमले में उसके बेटे के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। चुड़ियाला गांव के दो पक्षों में रंजिशन मारपीट हो गई थी। इसे लेकर गांव के चुड़ियाला निवासी धर्मपाल ने तहरीर देकर अवगत कराया कि 13 मार्च को गांव के ही रवि व दो महिलाओं एवं अन्य दो अज्ञात रिश्तेदार लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की है। धर्मपाल का आरोप है कि विपक्षी ने सामूहिक मारपीट कर उसके बेटे राकेश कुमार पर जानलेवा हमला किया है। इसमें सिर पर चोट लगने से उसका बेटा अब भी गंभीर हालत में है। उसका अब भी उपचार चल रहा है। प्रभारी पुलिस निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें