फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिजली चोरी के आरोप में पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने लक्सर क्षेत्र में छापा मारकर कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विजिलेंस टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ लक्सर तहसील के रायसी क्षेत्र में कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल जब्त किया है। जेई मनोज सैनी की ओर से बाबूराम, जरनैल सिंह, अर्जुन, कुंवरपाल, वीर सिंह के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें