फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को रामनगर नई कचहरी के पास रहने वाले कार्तिक ने तहरीर देकर बताया कि वह 15 अक्तूबर को रात में वैशाली मंडप के पास अनानास खरीद रहा था। तभी तीन बाइकों पर सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे, धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी थी। इसमें उन्हें गंभीर चोट लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल भी ले गए थे। घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बीएसएम तिराह निवासी निशांत पासवान समेत छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें