फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिजली चोरी में महिला सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने फतवा गांव में छापा मारकर चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून से आई विजिलेंस टीम के साथ उपखंड अधिकारी विवेक गुप्ता और जेई मनोज सैनी ने फतवा गांव में छापा मारा। इस दौरान टीम ने चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जेई मनोज सैनी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, जेई मनोज सैनी ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें