फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कार ने बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर से रुड़की लौट रहे बाइकसवार बैंककर्मी को लक्सर-कुआंखेड़ा मार्ग पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें रुड़की अस्पताल ले जाया गया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी राजकुमार वर्मा ने तहरीर में बताया कि उनके पुत्र कार्तिक वर्मा बैंक में कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग बिजनौर जनपद में है। 20 सितंबर को कार्तिक बाइक से बिजनौर से लक्सर - कुआंखेड़ा मार्ग होते हुए रुड़की लौट रहे थे। इस दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस बीच उन्होंने कई बार कार्तिक के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद एक एंबुलेंस चालक ने फोन उठाकर उन्हें बताया कि कार्तिक सड़क हादसे में घायल है और वह कार चालक के कहने पर उन्हें रुड़की के अस्पताल लेकर आ रहा है। जानकारी पर वह अस्पताल पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में उन्हें देहरादून अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल कार्तिक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें