फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक की टक्कर से खाई में गिरी कार, भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बीती रात कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन




बीती देर रात गागलहेड़ी मार्ग पर सड़क दुर्घटना होने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने गागलहेड़ी मार्ग पर जाकर देखा कि सिकंदरपुर गांव के पास एक कार ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे गहरी खाई में पड़ी है। कार में एक महिला समेत दो लोग बुरी तरह से अंदर फंसे हुए हैं। पुलिस ने कार सवारों की हालत देखकर उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।

गुड्डू निवासी रुड़की ने बताया कि घायल निगार बहन है। देर रात दोनों कार से सहारनपुर से रुड़की घर लौट रहे थे। अचानक सामने से आने वाले ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया था। भगवानपुर काली नदी चेक पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक अशोक रावत ने बताया कि घायल भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया गया है। फरार ट्रक चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें