फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में भरे पानी में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
भगवानपुर में इमलीखेड़ा मार्ग पर गड्ढे में गिरने के कारण हुई चालक की मौत के बाद शव को बाहर निकालते ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में अनियंत्रित कार गिरने से चालक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर मृतक को बाहर निकाला। साथ ही क्रेन के जरिये कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी इसरार (33) पुत्र इरशाद मंगलवार को किसी काम से हरिद्वार गए थे। रात में वह अपनी कार से अकेले घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर सोलानी नदी के पास पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्डे में जा गिरी। हादसे में इसरार की मौत हो गई। बुधवार सुबह राहगीरों की नजर कार पर पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को क्रेन से बाहर निकाला। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
--
रात एक बजे हुई थी परिजनों की बात
मृतक के परिजनों ने बताया कि रात करीब एक बजे मोबाइल पर इसरार से बात हुई थी। इसरार ने बताया था कि वह पथरी में जाम में फंसे हुए हैं और जल्द घर पहुंच जाएंगे। इसके बाद उनकी परिजनों से कोई बात नहीं हुई। परिजन रातभर नंबर लगाते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इस पर परिजनों ने रात को ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस भी उनके मोबाइल पर संपर्क कर रही थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें