फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक करते कार की चपेट में आए दो दोस्त, एक की मौत

Sun, 13 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक में तैनात तीन युवक एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। दो दोस्त पैदल चलने लगे जबकि तीसरा दोस्त कार बैक करने लगा। इसी दौरान दोनों कार की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक सहारनपुर में तैनात गौरव (निवासी पुनिया, बिहार) और अर्जुन (निवासी देहरादून) शनिवार शाम रुड़की एचडीएफसी बैंक में तैनात अपने दोस्त दीपक (निवासी सहारनपुर) से मिलने रुड़की पहुंचे। शनिवार रात तीनों ने एक होटल में खाना खाया। उसके बाद गौरव और अर्जुन पैदल चलने लगे। जबकि दीपक कार निकाल कर लाने लगा। सिविल लाइंस में तनिष्क शोरूम के समीप दीपक कार को बैक कर रहा था। इसी बीच वह नियंत्रण खो बैठा और गौरव और अर्जुन कार की चपेट में आ गए। दीपक ने अन्य लोगों की मदद से दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां उपचार के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया। दूसरे साथी को भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है। मामले में तहरीर नहीं आई है। जबकि कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें