फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क पर खड़े डंपर से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
लक्सर - हरिद्वार हाइवे पर डंपर से टकराई कार हुई क्षतिग्रस्त - पाठक
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच शुक्रवार सुबह एक ऑल्टो कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह जगजीतपुर गांव निवासी विनोद और उसके दादा रफल ऑल्टो कार से जगजीतपुर से लक्सर की ओर आ रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब वह लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर सीमेंट फैक्टरी के समीप पहुंचे तभी घने कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण कार चालक सड़क पर खड़े डंपर को नहीं देख सका। कार पीछे से डंपर में टकरा गई।



दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आईं। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि खराबी आने के कारण डंपर रात से ही सड़क पर खड़ा था। घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। कार सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें