फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कैंटीन संचालक से मारपीट, 20 हजार छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIशराब के ठेके के कैंटीन संचालक ने कुछ युवकों पर गल्ले से जबरन नकदी निकालने और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित आसफनगर के पास अंग्रेजी शराब का ठेका है। ठेके की बराबर की दुकान में ही सरकारी कैंटीन है। कैंटीन संचालक संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर बताया कि रविवार रात कुछ युवक कैंटीन में आए और जबरन गल्ले से नकदी निकालने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर दी। साथ ही गल्ले से 20 हजार की नकदी निकालकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही कैंटीन में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें पांच युवक कैद हो गए। बताया कि दो युवक आसफनगर के रहने वाले हैं जबकि अन्य अज्ञात हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें