फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ढंडेरा में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, सात दुकानदारों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ढंडेरा ने मंगलवार को अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान सात दुकानदारों के चालान किए गए जबकि अन्य व्यापारियों को सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को तत्काल हटाने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी और अधिशासी अधिकारी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने लक्सर रोड पर ढंडेरा फाटक से पेट्रोल पंप तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटवाया गया और दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए।



अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की। लगातार दूसरे दिन चलाए गए इस अभियान में व्यापारियों और आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की अपील की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने कहा कि लक्सर रोड क्षेत्र में दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है और शाम के समय भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन


सड़क पर किए गए अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसी को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अतिक्रमण करने वालों के चालान कर चेतावनी दी गई है। यदि इसके बावजूद अतिक्रमण दोबारा किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कोर्ट चालान सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें