कांग्रेस ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया
लक्सर। कांग्रेस की ओर से नगर में स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में शामिल नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नगर के रुड़की मार्ग स्थित पैलेस में आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर है। कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाएं। पूर्व मंत्री रामयश सैनी और पूर्व विधायक तसलीम अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराते हुए सरकार के झूठ का पर्दाफाश करने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। समारोह में नवनिर्वाचित जिला प्रवक्ता वेदप्रकाश वर्मा संजय, जिला उपाध्यक्ष संजीव लोचन गुड्डू, सचिन विस्वास, गायत्री देवी, जिला महासचिव राॅबी शार्प, फिरोज सिद्दकी, मोहन चौधरी, खालिक खान, दीपक रघुवंशी, विनोद पसरीचा, तपन बनर्जी, जिला सचिव विकास कश्यप, ऋषिपाल वाल्मीकि, ईश्वरपाल वाल्मीकि, रवि, राहुल वाल्मीकि, जिला कार्यालय प्रभारी इलियास अंसारी का स्वागत किया गया। समारोह में मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, अदनान नवाज खान, नगर अध्यक्ष भगत सिंह, कमला कश्यप, सनोवर अली, गोपाल कश्यप, गुफरान अंसारी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।