फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से हरिद्वार जनपद में निकाली जाने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को रुड़की के एक होटल में आयोजित बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से दूसरे चरण में परिवर्तन यात्रा 18, 19 और 20 सितंबर को जनपद हरिद्वार की सभी 11 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। हर विधानसभा में आमजन से भाजपा हटाओ, कांग्रेस लाओ के परिवर्तन की मांग को जोर-शोर से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा रुड़की विधानसभा में ग्राम शेरपुर से प्रवेश करेगी। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे और यात्रा सिविल लाइंस बाजार से होते हुए निर्धारित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। उन्होंने 19 सितंबर को परिवर्तन यात्रा के रुड़की विधानसभा में प्रवेश एवं कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव हाजी नौशाद, प्रदेश सचिव जगदेव सिंह सेखों, भूषण त्यागी, कमलेश कुमार, उम्मेद गाजी, पंकज सोनकर, सुशील कश्यप, सुभाष कश्यप, मोहम्मद नासिर, रईस अहमद, मकसूद हसन, लवि त्यागी, सुधीर कुमार, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें