फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण पाकर चुनौतियों के लिए तैयार हो जाता है कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नारसन के महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय एनसीसी शिविर में कैडेट्स को शस्त्र खोलने और बंद करने, आपदा प्रबंधन, टेंट पिचिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में शामिल होने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से चल रहे तीन दिवसीय शिविर का समापन हो गया। शिविर में गुरुकुल नारसन, मंगलौर, रुड़की, झबरेड़ा से आए करीब 100 एनसीसी कैडेट्स ने प्रशिक्षण लिया। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, टेंट पिचिंग, आपदा प्रबंधन, सैन्य इतिहास आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण लेने के बाद एक सामान्य छात्र के व्यक्तित्व और व्यवहार में काफी बदलाव आ जाते हैं। कैडेट आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम से चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाता है। साथ ही वह राष्ट्रप्रेम और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। शिविर के सफल संचालन के लिए उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कुमार और प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर कैप्टन सुशील आर्य, कैप्टन विशाल शर्मा, लेफ्टिनेंट धर्म सिंह, सूबेदार मेजर विजेंद्र सिंह, सूबेदार रतन सिंह, नायब सूबेदार विजेंद्र सिंह, नायब सूबेदार जय सिंह, नायब सूबेदार राम प्रसाद, हवलदार राजे सिंह, हवलदार धनवीर, प्रधान सहायक गोपाल शर्मा, वरिष्ठ सहायक रवि कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें