फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन लोगों को कुचलने के मामले में बस चालक भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक और स्कूटी सवारों को कुचलने के मामले में आरोपी रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा के पास सात जनवरी को रुड़की-लक्सर हाईवे पर ऋषिकेश डिपो की बस ने बाइक और स्कूटी सवारों को कुचल दिया था। इसमें लक्सर के एक युवक और ढंडेरा निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बुजुर्ग की बेटी की तहरीर पर बस चालक रवि कुमार निवासी गली नंबर-1 गोविंदपुरी वैशाली, थाना मोदीनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें