फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से फार्मेसिस्ट की मौत

Sat, 12 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई है। वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में फार्मेसिस्ट के पद पर तैनात था और अपने दोस्त के साथ उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में घूमने के लिए आया था। 
विज्ञापन


केरल के किक्कम (निरोपली) निवासी मिदुन (29 वर्ष) पुत्र नारायण दिल्ली के अपोलो अस्पताल में फार्मेसिस्ट था। वह अपने दोस्त जोसफ के साथ कुछ दिन पहले उत्तराखंड घूमने आया था। दोनों दोस्त अलग-अलग बाइक पर सवार थे। जोसफ भी केरल का रहने वाला है और अपोलो अस्पताल में ही फार्मेसिस्ट पद पर तैनात है। शुक्रवार शाम को दोनों हरिद्वार-दिल्ली मार्ग से बाइक से लौटते वक्त दिल्ली की ओर जा रहे थे और आगे-पीछे चल रहे थे। माजरा गांव के समीप एक बस ने मिदुन की बाइक को साइड मार दी जिससे वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। हादसे मेें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना को देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मिदुन को उसके साथ जोसफ ने ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल पहुुंचा, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें