फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 लाखों के गहने और नकदी चोरी

Sun, 21 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
चोरी की घटना में मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चोरों ने शनिवार रात एक घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के गहने और 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है। चोरी की जानकारी सुबह उस समय हुई जब घर के लोग सोकर उठे। 

भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेज्जूपुर गांव निवासी सचिन की शादी तीन माह पहले हुई थी। सचिन भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करता है। शनिवार को उसकी रात की ड्यूटी थी। वह रात को ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में उसकी पत्नी सोई हुई थी। रात को किसी समय चोर कमरे में घुस आए और अलमारी खोलकर उसमें रखे पांच लाख रुपये के गहने और 17 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह लगा जब घर के लोग सोकर उठे। चोरी के संबंध में सचिन ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मनोज सिरोला का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है । एक युवक को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया है जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें