फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटी गंज में बनाई पुलिस पिकेट

Sun, 29 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कहीं टकराव न हो जाए इस आशंका को देखते हुए पुलिस ने बीटी गंज में पिकेट लगा दी है। अब इस पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और दोनों प्रत्याशियों के दफ्तर पर नजर रखेंगे। आज सोमवार से पैरामिलिट्री के जवान इस पर तैनात होंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 28 जनवरी के अंक में बीटी गंज में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा और कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश चंद जैन के कार्यालय आमने-सामने होने की खबर को प्रमुखता का प्रकाशित किया था। साथ ही दोनों कार्यालयों के आमने-सामने होने के कारण उनके समर्थकों के बीच कभी भी टकराव होने की आशंका जताई थी। अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए रविवार से बीटी गंज में अस्थाई पुलिस पिकेट बना दी है। इस पर दो कांस्टेबल 24 घंटे तैनात रहकर पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे। यही नहीं सोमवार से बीटी गंज में पैरामिलिट्री के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के कार्यालय बीटी गंज में आमने सामने होने की वजह से यहां दिनभर उनके समर्थक आते जाते रहते हैं। उनके बीच किसी बात पर विवाद न हो जाए। इस बात देखते हुए पुलिस पिकेट बना दी गई। साथ ही सोमवार से सीआईएसएफ के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। यदि किसी भी पक्ष की ओर से आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात, रुड़की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें