फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बीएसआई में 23वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट रुड़की में संस्थान का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई।
विज्ञापन


स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं नाट्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि संस्थान पिछले 23 वर्षों से गुणवत्ता, संस्कार और अनुशासन के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहा है।



कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने संस्थान की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहज़ेब आलम, दिवाकर जैन, शाहीन, विशाल सैनी, शिवानी, विपुल गुप्ता सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें