फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जीजा-साले आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बहन से विवाद की सूचना पर घर पहुंचे साले का जीजा से झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें साले का सिर और जीजा के मुंह पर चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी करीब नौ साल पहले रुड़की निवासी एक युवक से हुई थी। पुलिस के अनुसार, युवक आईआईटी में नौकरी करता है और परिवार के साथ ही आईआईटी परिसर स्थित आवास में रहता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पवितार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इस पर महिला ने फोन पर घटना की जानकारी भाई को दी। इस पर भाई आईआईटी परिसर आवास में पहुंचा और जीजा से बहन के साथ मारपीट का विरोध किया। इसे लेकर जीजा-साले भिड़ गए और आपस में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें साले की सिर और जीजा के मुंह पर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। यहां पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें