फोटो समाचार:
लक्सर। शुगर मिल के निकट रेलवे ट्रैक के पास एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया की बृहस्पतिवार कि सुबह पुलिस को मिली थी कि रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान शैलेश निवासी बढ़ीवाला थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने बताया कि शैलेश बुधवार की रात को घर से किसी काम के लिए कहकर निकले थे। बताया था कि बृहस्पतिवार को वह घर वापस लौट आएंगे।