फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को भेजा जेल, आज युवती के बयान

Mon, 06 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शादी से दो दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस उत्तरकाशी से उसके प्रेमी के साथ ले आई है। सोमवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज होंगे। फिलहाल युवती की मर्जी से उसे युवक के रिश्तेदार की सुपुर्दगी में दिया गया है। जबकि उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है। युवती की रविवार को बारात आनी थी, लेकिन प्रेमी संग फरार होने से शादी टूट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की क्षेत्र निवासी एक युवती तीन फरवरी को प्रेमी संग फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की पांच फरवरी को सहारनपुर से बारात आनी थी। पुलिस ने युवक-युवती की तलाश उनकी मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से निकलवाई।  जिसके चलते उनकी लोकेशन उत्तरकाशी में मिली।

शनिवार को पुलिस टीम उत्तरकाशी पहुंची और एक होटल से दोनों को हिरासत में लिया। रविवार को पुलिस दोनों को लेकर रुड़की पहुंची। एसआई ममता गोला ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से युवती के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। युवती की इच्छा पर उसे युवक की बुआ की सुपुर्दगी में दे दिया है। जबकि युवक को जेल भेज दिया है। सोमवार को कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। यदि युवती, युवक के पक्ष में बयान देती है तो उसे रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें