फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक बेचने आए युवक की धुनाई

Fri, 06 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
चोरी की बाइक बेचने का प्रयास कर रहा युवक गिरफ्तार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चोरी की बाइक बेचने आए युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक इससे पहले भी लक्सर में चोरी की बाइक बेच चुका है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बिजनौर के एक युवक व लक्सर के मुंडाखेडा गांव निवासी दूसरे युवक के बीच एक्टिवा स्कूटर को लेकर सौदा हो गया था जिस पर मुंडाखेड़ा निवासी युवक ने गांव के ही एक दोस्त को अपने घर लक्सर से पैसे लेकर आने के लिए फोन किया।

पैसे लेकर पहुंचे युवक ने बिजनौर के युवक को देखकर आपा खो दिया ओर उसे पीटना शुरू कर दिया। मुंडाखेड़ा के युवक का कहना था कि इस युवक से उसने एक स्पलेंडर बाइक खरीदी थी जिसके चोरी की होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा था। उसे चोरी की बाइक के होने की पुष्टि तब हुए जब चेंकिग के दौरान बाइक पकड़ी गई।
विज्ञापन


युवक का आरोप था कि बिजनौर निवासी युवक चोरी की बाइक लक्सर लाकर बेचता है। सूचना मिलने पर  पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस युवक से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें