फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने डूंगरपुर गांव निवासी कुछ लोगों पर उसके व बेटों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी लालपुर गांव निवासी व्यक्ति और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव ईश्वर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की छह मार्च को शादी थी। बरात में आए कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि इसके बाद भी उन्होंने उसके बेटों के साथ मारपीट की। वहीं डूंगरपुर गांव निवासी मुकेश सैनी ने भी पुलिस को तहरीर देकर ईश्वर व कुछ अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अपर उपनिरीक्षक बिजेंद्र चौहान ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें