फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सट्टेबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल से किए 23 गिरफ्तार, 12 लाख की ज्यादा की नकदी बरामद

Fri, 16 Dec 2022 01:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापा मारा। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
सट्टेबाज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सट्टेबाजों पर रुड़की पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। एसएससी के निर्देश पर रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तक कई होटलों में छापामारी की। पुलिस की कार्यवाही से होटल मालिकों में खलबली मची रही। इस दौरान पुलिस ने मंगलौर रोड एक होटल पर छापामारी की। पुलिस को अलग-अलग कमरों में 23 लोग सट्टा खेलते मिले। जिनके पास से पुलिस ने 12 लाख से अधिक की नकदी बरामद की। पुलिस सभी लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

ये भी पढ़ें...Dehradun: उत्तराखंड तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग, अहम दस्तावेजों के जलने से बढ़ी मुश्किल

होटल मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सट्टा खेलने और खिलाने वालों दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें