फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: होटल में मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के डबल फाटक स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक के सेवन की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन




डबल फाटक स्थित होटल में युवक और युवती ने बृहस्पतिवार शाम कमरा बुक कराया था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारी सफाई के लिए कमरे पर पहुंचे लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें सोया समझकर कमरा नहीं खुलवाया। दोपहर करीब 12 बजे चेकआउट का समय होने पर दोबारा दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इस पर होटल प्रबंधन को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से कमरा खुलवाया तो युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी और युवती लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक असहमति या अन्य कारणों के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें