फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ कारोबारी पर झोंका फायर, लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के एक गुड़ कारोबारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। कारोबारी के बाइक दौड़ाने पर बदमाशों ने पीछे से फायर झोंक दिया। कारोबारी की कमर में छर्रे लगे हैं। कारोबारी ने झबरेड़ा पहुंचकर बदमाशों का शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही कारोबारी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कारोबारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव शिवपुर निवासी सुबोध पुत्र प्रीतम सिंह गांव में ही दूध का कारोबार है। पिछले साल उन्होंने झबरेड़ा क्षेत्र के एक किसान की जमीन किराए पर लेकर गन्ना चरखी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने मंगलौर की गुड़ मंडी के एक व्यापारी को गुड़ बेचा था। शुक्रवार की शाम वह गुड़ का पेमेंट लेने के लिए बाइक से मंगलौर मंडी आए थे। यहां उन्होंने व्यापारी से गुड़ का एक लाख 54 हजार रुपये का पेमेंट लेकर घर लौटने लगे। झबरेड़ा के पास निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक के पास पीछे से दो बाइक सवार आए और उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कारोबारी ने बाइक नहीं रोकी। बदमाशों को देख उन्होंने अपनी बाइक तेजी से दौड़ा दी। सुबोध के अनुसार तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से फायर कर दिया। जिससे छर्रे उनकी कमर में आकर लगे, लेकिन फिर भी उन्होंने बाइक नहीं रोकी। वह झबरेड़ा पहुंचे और बदमाशों का शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घटना की सूचना झबरेड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजनों ने उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया। इसके बाद कारोबारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उधर, सीओ डीएस रावत ने बताया कि कारोबारी के तहरीर देने की जानकारी मिली है। लेकिन गोल मारने की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें