फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरियों गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। खानपुर थाना क्षेत्र के डेरियों गांव निवासी विनोद और शीशपाल पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम गांव में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्ष के लोग मौके से जा चुके थे। पुलिस भी लौट आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई पक्ष नहीं मिला। वहीं, शाम के समय दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें