फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिक्कमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि रुड़की के रावली महदूद गांव निवासी देवेंद्र की रणजीतपुर गांव में ससुराल है। शुक्रवार शाम देवेंद्र अपनी ससुराल आया था। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसके बाद परिवार के लोग उसे हरिद्वार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतक के ससुरालवालों ने जानकारी दी है कि जब देवेंद्र आया था तो उसने पहले से ही जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें