फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही वक्ताओं ने प्रधानमंत्री को युवाओं का हितैषी बताते हुए 2024 में एक बार फिर से केंद्र में भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया।
विज्ञापन




रुड़की के रामनगर स्थित राम मंदिर से शुरू होकर बीएसएम तिराहा और चाव मंडी व नेहरू स्टेडियम होते हुए सिविल लाइंस में संपन्न हुई। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि युवाओं के लिए लगातार चलाई जा रही योजनाओं से आज देश के युवा हर क्षेत्र में सक्षम हुए हैं और देश के विकास में भागीदार बन रहे हैं।

जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि हमारा प्रदेश भी युवा है और युवा मुख्यमंत्री के हाथों में इसकी कमान है। इस मौके पर रजत गौतम, मोहित राष्ट्रवादी, राजकमल पुंडीर, हिमांशु शर्मा, विभोर सेठी, तरुण शर्मा, गोविंद बालियान, नीटू सिंह, कमल सैनी, आशीष धीमान, गोविंद पाल, कुशाग्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें