फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर में भाजपा के बागी एकजुट

Fri, 20 Jan 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के बागी अब एकजुट हो गए हैं। इन्होंने हाईकमान से टिकट बदलने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि ऐसा नहीं किया गया तो वह एक संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को शेरपुर गांव में हुई बैठक में टिकट के दावेदारों ने कहा कि हाईकमान ने जिसे पिरान कलियर सीट पर उम्मीदवार बनाया है, उसका क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है। पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से बसपा एवं कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए डमी प्रत्याशी चुनाव में उतार दिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी हाईकमान से प्रत्याशी बदलने के लिए वार्ता करेगा। इसके लिए एक-दो दिन का समय तय किया गया है। लेकिन, यदि पार्टी की ओर से प्रत्याशी नहीं बदला तो वह एक संयुक्त प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेंगे। बैठक में निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए दो नामों पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें