फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर काम करने वाली पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह में संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण और केंद्र-राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन




मोहल्ला सरावज्ञान स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची रुड़की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलमकमल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट करके स्वागत किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर कार्य करने वाली पार्टी है।



उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर सीट पर भी भाजपा जीत का परचम लहराएगी। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता, सुधा धीमान, मीरा कपिल, अनीता वर्मा, मंजु रावत, ममतेश, आरती, आशा, दशमा, अंकित गौतम, आकाशदीप गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें