फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारों ने रोका विकास का पहिया: भुल्लर

विज्ञापन
क्सर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्सर में प्रदेश महामंत्री अरुण चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया। सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि कांग्रेस के पास ही विकास की सोच है। भाजपा केवल लोगों की भावनाओं को भड़काकर तथा लोगों को आपस में लड़ाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। कांग्रेस के समय में विकास की जो योजनाएं लागू की गई थी, वह इस सरकार में पूरी तरह अवरुद्ध होकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लाखों लोगों के रोजगार चले गए हैं। आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए भी तरस रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश महासचिव अरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने विकास के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। युवक कांग्रेस आम आदमी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनका निराकरण कराने के लिए हर स्तर पर आंदोलन करेगी। इस दौरान युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अखिल पंवार, खानपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीतू चौधरी, रजत चौधरी, दीपक कुमार, शेखर सैनी, जसवीर और सागर आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें