फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 60 हजार

Thu, 11 Aug 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
60 हजार रुपये छीने - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक विधवा महिला से 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके फरार हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव निवासी संतोष पत्नी स्व. प्रेम कुमार बृहस्पतिवार को भगवानपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने के लिए गए थी। उसने बैंक से 60 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह टेंपो में बैठकर अपने गांव चुड़ियाला पहुंच गई।

टेंपो से उतरकर महिला अभी कुछ ही दूर पहुंची थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और मौके से बाइक सहित फरार हो गए। महिला ने काफी शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।  पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें