लक्सर में बाइक चोरी की घटना के बाद सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखती पुलिस।
- फोटो : ROORKEE
बालावाली तिराहे के पास से बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली गई। युवक बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। निरंजनपुर निवासी विकास शर्मा पत्नी के साथ बालावाली तिराहे के पास स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक से पैसे निकालने आए थे। बैंक के बाहर बाइक खड़ी कर वह अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाहर आए तो बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान बाइक चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई। बाइक स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश की जा रही है। संवाद