फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बदमाशों के हौसले बुलंद, पति के साथ मंदिर जा रही महिला से बाइक सवारों ने लूटी चेन, वीडियो

Thu, 29 May 2025 12:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पंचायती धर्मशाला के पास रहने वाली एक महिला पति के साथ स्कूटी से मंदिर गई थी। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उसकी चेन छीनी और फरार हो गए।
विज्ञापन
चेन छीनता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति के साथ स्कूटी से मंदिर जा रही रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला और उसके पति ने शोर भी मचाया। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। चेन लूट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई है। रुड़की में मेन बाजार के पंचायती धर्मशाला के पास रहने वाली एक महिला पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर सुबह करीब 6:45 बजे के आसपास मंदिर जा रही थी। इस बीच महिला पति की स्कूटी से उतरकर मंदिर की ओर बढ़ी तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाश वहां रुके। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा महिला के पीछे-पीछे चल दिया और मौका मिलने पर महिला के गले से चेन झपट ली।

Roorkee News: घर का ताला तोड़कर रकम और जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन




वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग खड़े हुए। महिला ने शोर मचाया तो मंदिर से निकलकर एक युवक मौके पर पहुंचा और अपनी बाइक स्टार्ट कर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बाइक सवार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें