भुरना रोड पर बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
शुक्रवार रात भुरना निवासी प्रवीण कुमार (25) पुत्र राजकिरण अपने एक साथी सुंदर पुत्र मोहल्ड सिंह के साथ लक्सर से गांव लौट रहा था। प्रवीण जैसे ही बाइक लेकर कस्बे से बाहर निकला तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बाइकसवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर जमा भीड़ ने दोनों को लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दी।
लेकिन लक्सर के चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन दोनों को मेरठ के आनंद हास्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज केे दौरान प्रवीण की मौत हो गई। जबकि सुंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं आई है।