फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों को दी। पुलिस का कहना है की घटना की बाबत जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन




मुजफ्फरनगर का मजलिसपुर तौफिर गांव निवासी नीटू शुक्रवार देर रात अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गोवर्धनपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि अभी घटना की बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें