फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




कोतवाली लक्सर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी अमन (20) अपने साथी अभिषेक के साथ बुधवार सुबह बाइक से रुड़की की ओर जा रहा था। थिथौला से पहले उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया जबकि अभिषेक का इलाज जारी है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें